जहाजपुर में भाजपा का दबदबा, 25 में से 15 वार्ड जीते; निर्दलीयों ने 7 में बाजी मारी, कांग्रेस 3 पर सिमटी

भाजपा को बहुमत से 2 सीट ज्यादा; 276 वोट से अलकेश की सबसे बड़ी जीत, 11 वोट से तालिब हुसैन की सबसे करीबी जीत; कई वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों को बागियों ने दी कड़ी चुनौती

जहाजपुर

स्मार्ट हलचल
वार्ड-वार विस्तृत विवरण

स्मार्ट हलचल
वार्ड संख्या 1: कड़े मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी तालिब हुसैन (191 वोट) ने कांग्रेस के सरफराज (180 वोट) को 11 मतों से हराया। भाजपा की धापू बानो को 156 मत प्राप्त हुए।

वार्ड संख्या 2: भाजपा उम्मीदवार गोविन्द (248 वोट) ने निर्दलीय महेन्द्र कुमार मीणा (105 वोट) को 143 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। कांग्रेस के लेखराज मीणा को महज 28 वोट मिले।

वार्ड संख्या 3: भाजपा की रेखा ने 337 वोट हासिल कर कांग्रेस की खुशबू (306 वोट) को 31 वोटों के अंतर से पराजित किया।

वार्ड संख्या 4: भाजपा की अनुसूया (198 वोट) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी मनभर (162 वोट) को 36 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

वार्ड संख्या 5: भाजपा प्रत्याशी पंकज घारु (269 वोट) ने निर्दलीय ब्रजेश कुमार (198 वोट) को 71 मतों से हराया।
कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप खटीक ने पहले ही भाजपा को समर्थन दे दिया उसको महज 1 वोट मिला

वार्ड संख्या 6: निर्दलीय उम्मीदवार सानिया खानम ने 297 मत हासिल कर भाजपा की ममता (241 वोट) को 56 वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

वार्ड संख्या 7: निर्दलीय प्रत्याशी अरविन्द भुवालिया (258 वोट) ने एकतरफा मुकाबले में कांग्रेस के लतीफ (102 वोट) को 156 वोटों से मात दी।
भाजपा की शांता देवी को महज़ 25 वोट मिले

वार्ड संख्या 8: भाजपा उम्मीदवार योगेश चन्द पत्रिया (288 वोट) ने कांग्रेस की देव निष्ठापंचोली (219 वोट) को 69 मतों से हराया।

वार्ड संख्या 9: भाजपा के राजकुमार ने 395 वोट (394 EVM + 1 डाक मतपत्र) हासिल कर कांग्रेस के महावीर प्रसाद माली (222 वोट) को 173 वोटों से पराजित किया।

वार्ड संख्या 10: भाजपा के प्रवीण कुमार खटीक (413 वोट) के नाम रही, जिन्होंने कांग्रेस के अजय खटीक (230 वोट) को 183 वोटों के अंतर से हराया।
मोईन निर्दलीय को 0 वोट मिला

 

वार्ड संख्या 11: भाजपा प्रत्याशी अलकेश पवन वैष्णव ने 491 वोट हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की राशि अग्रवाल (215 वोट) को 276 वोटों के विशाल अंतर से पराजित किया।

वार्ड संख्या 12: भाजपा की अंतिम बाला सोनी (215 वोट) ने निर्दलीय प्रत्याशी लेखराज (153 वोट) को 62 वोटों के अंतर से हराया। कांग्रेस की चंदा सोनी को 10 वोट प्राप्त हुए।

वार्ड संख्या 13: भाजपा उम्मीदवार एजन ने 334 मत प्राप्त कर कांग्रेस की बदाम देवी रेगर (185 वोट) को 149 वोटों से हराया

वार्ड संख्या 14: कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद देवी शर्मा (257 वोट) ने कड़े मुकाबले में भाजपा की गंगा देवी (234 वोट) को 23 वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

वार्ड संख्या 15: कांग्रेस की तब्बसूम बी (422 वोट) ने निर्दलीय खुशनुमा बानो (229 वोट) को 193 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता को महज 1 वोट मिला

वार्ड संख्या 16: निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच हुई टक्कर में रईस (316 वोट) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी सहारुख खान (268 वोट) को 48 वोटों से हराया।
7 बार पार्षद रह चुके कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी नजीर सरवरी को 262 मिले कांग्रेस प्रत्याशी रफीक को महज़ 8वोट मिले भाजपा की एजन को 14 वोट मिले

 

वार्ड संख्या 17: कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद मुज्जमिल शेर (411 वोट) ने निर्दलीय उम्मीदवार नसीब दाद (148 वोट) को 263 वोटों के अंतर से पराजित किया।
भाजपा के सद्दीक को 6 वोट मिले

वार्ड संख्या 18: भाजपा उम्मीदवार राधेश्याम बारेठ (226 वोट) ने निर्दलीय प्रत्याशी भोजराज (111 वोट) को 115 वोटों के अंतर से मात दी।

वार्ड संख्या 19: भाजपा प्रत्याशी बन्ना लाल ने 269 वोट हासिल कर कांग्रेस के बब्लू (126 वोट) को 143 मतों से हराया।

वार्ड संख्या 20: भाजपा की रामी देवी मीणा (300 वोट) ने निर्दलीय उम्मीदवार माया कुमारी मीणा (223 वोट) को 77 वोटों से पराजित किया। कांग्रेस की ममता देवी को 63 मत प्राप्त हुए।

वार्ड संख्या 21: निर्दलीय प्रत्याशी कान्ता ने कुल 375 मत हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की मौसमी (185 मत) को 190 वोटों के अंतर से पराजित किया। इंडियन नेशनल कांग्रेस की मंजू को 23 मत मिले,

वार्ड संख्या 22: निर्दलीय उम्मीदवार नरेश सिंह ने कुल 341 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अशोक कुमार मीणा (142 मत) को पराजित किया (प्रपत्र में जीत का अंतर 200 वोट उल्लिखित है)। इंडियन नेशनल कांग्रेस के हेमेंद्र मीणा को 3 वोट मिले,

वार्ड संख्या 23: निर्दलीय प्रत्याशी प्रिया मीणा ने 286 मत प्राप्त करके अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की मंजू कुमारी (174 मत) को 112 वोटों से हराया। इंडियन नेशनल कांग्रेस की किरण देवी मीणा को 28 वोट मिले

वार्ड संख्या 24: भाजपा प्रत्याशी काली ने कुल 331 मत (327 EVM + 4 डाक मत पत्र) प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार लीला (216 मत) को 115 वोटों के अंतर से हराया। इंडियन नेशनल कांग्रेस के परमेश्वर को 7 मत मिले

वार्ड संख्या 25: भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार ने 292 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय अजय कुमार मीणा (186 मत) को 106 वोटों से पराजित किया। इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामसिंह को 28 मत मिले