गंगापुर। स्मार्ट हलचल|मुकेश गुर्जर भाजपा गंगापुर नगर मण्डल कार्यालय का उद्घाटन आज माननीय विधायक **लादू लाल जी पीतलिया** के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष **अमित तिवाड़ी** ने की।इस अवसर पर विधायक **लादू लाल जी पीतलिया** ने कहा कि भाजपा गंगापुर नगर मण्डल मजबूत और समर्पित कार्यकर्ताओं का मण्डल है, जो संगठन को निरंतर मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
नगर अध्यक्ष **अमित तिवाड़ी** ने कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नवरत्न जी हिरण, प्रकाश जी पिछोलिया, गोपाल जी दाधीच, मोती लाल जी गहलोत, दिनेश जी बापना, राजेश जी चौधरी, दया जी सैनी, विजय लक्ष्मी जी जीनगर, मुरली मनोहर जी भट्ट, राम जी रैगर, गिरिराज जी सोमानी, सरोज जी शर्मा, जमनेश जी खटीक, मुकेश जी पूरी, मनीष जी दाधीच, बालू जी गुर्जर, अरुण जी टांक, रमेश जी साहू, राजकुमार जी सेन, मुरली जी वैष्णव, धर्मेश जी खटीक, गोपाल लाल जी तेली, सोहन जी रैगर, लक्ष्मण जी साहू, गोविंद जी सोनी, अकरम जी सिंधी, अभिषेक जी मंडोवरा, यज्ञदत्त जी शर्मा, देवेंद्र जी जोशी, देवकिशन जी जीनगर, दिलीप जी आचार्य, कमलेश जी सेन सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात विधायक **लादू लाल जी पीतलिया** एवं नगर अध्यक्ष **अमित तिवाड़ी** ने मील के बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मंदिर परिसर के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाग लिया।
