भाजपा गंगापुर नगर मण्डल द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर दीपोत्सव

गंगापुर – स्मार्ट हलचल|संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा गंगापुर नगर मण्डल द्वारा रामदेव मंदिर, रैगर मोहल्ला, गंगापुर में श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सहाड़ा विधायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंदिर के पुजारी बिहारी दास महाराज का विधायक एवं भाजपा गंगापुर नगर मण्डल अध्यक्ष अमित तिवाड़ी द्वारा साफा पहनाकर, उपरणा ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ने संत गुरु रविदास के समरसता, समानता, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। भाजपा गंगापुर नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर संत गुरु रविदास को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।