एकात्म मानवदर्शन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा की मूल विचारधारा – सांसद अग्रवाल
भीलवाड़ा 22 मार्च। भारतीय जनता पार्टी हमीरगढ़ मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिला संगठन सहप्रभारी मिठूलाल जाट ने दीप प्रज्वलन कर किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी ने की। प्रथम दिन दो सत्रों का आयोजन हुआ। उद्घाटन सत्र में सहप्रभारी मिठूलाल जाट ने भाजपा के इतिहास एवं विकास यात्रा की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में वरिष्ठ नेता बालूलाल आचार्य ने सशक्त बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया।
शिविर के द्वितीय दिवस तीसरे सत्र का शुभारंभ सांसद दामोदर अग्रवाल ने किया। उन्होंने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा, एकात्म मानवदर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंच निष्ठाओं का विवेचन किया। चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने भाजपा की अनुशासित कार्य पद्धति का प्रशिक्षण दिया।पांचवें सत्र में मुख्य वक्ता भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धि की जानकारी दी। छठे सत्र में पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने संगठन के कार्य विस्तार को समझाया। सातवें एवं अंतिम सत्र में सोशल मीडिया जिला संयोजक रागिनी गुप्ता ने सोशल मीडिया एवं तकनीक का प्रशिक्षण दिया।
शिविर में सहाड़ा विधानसभा संयोजक रामेश्वरलाल छिपा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकरलाल जाट, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, ठाकुर मेघसिंह राठौड़, नगर पालिका निवर्तमान अध्यक्ष रेखा परिहार, मंडल महामंत्री जगदीश वैष्णव, विष्णु ओझा, नाथू सिंह यदुवंशी, राकेश सुथार, रामेश्वर लाल अहीर, राजेंद्र सिंह पुरावत, गीता देवी शर्मा, नारायण जाट, ऋषि राज व्यास, अभिषेक व्यास, शंकर लाल गुर्जर, रतनलाल मंडोवरा, घीसूलाल छिपा, नटवर जायसवाल, कैलाश सोनी, मदन डिग्गीवाल, श्याम छिपा, आशा देवी मंडोवरा, मनोज छिपा, अयूब डायर, डिंपल टेलर, किशन सिंह राव, दिनेश व्यास, गोपाल शर्मा, कैलाश तेली, आदित्य विजयवर्गीय, पिंकी रेगर, मुकेश टेलर, नारायण सिंह राव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
