Homeसीकर​"जनता के हक पर कैंची चला रही भाजपा सरकार": नरेगा और विकास...

​”जनता के हक पर कैंची चला रही भाजपा सरकार”: नरेगा और विकास के मुद्दे पर पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया का तीखा प्रहार

(बजरंग आचार्य)

स्मार्ट हलचल| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजगढ़ में कांग्रेस ने अपनी ताकत का अहसास कराया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में आयोजित ‘जनजागरण रैली’ और 3 किलोमीटर लंबे पैदल मार्च में हजारों कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अरावली संरक्षण और महात्मा गांधी नरेगा योजना को कमजोर करने वाले विधेयक के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
​शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा कारवां
पैदल मार्च डॉ. कृष्णा पूनिया के निवास स्थान से शुरू होकर पिलानी मोड़, शीतला बाजार, घंटाघर और पुराने अस्पताल होते हुए गांधी पार्क पहुंचा। रैली के दौरान पूरा शहर “अरावली के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में” और भाजपा सरकार विरोधी नारों से गूंज उठा। गांधी पार्क में डॉ. पूनिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसभा को संबोधित किया।
​सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. कृष्णा पूनिया ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा:
​”भाजपा सरकार केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है। नरेगा जैसी योजना, जो गरीबों और किसानों का सहारा थी, उसे बजट में कटौती कर और राज्यों पर आर्थिक भार डालकर खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। दो साल बीत जाने के बाद भी मजदूरों के बकाये का भुगतान नहीं होना शर्मनाक है।”
​स्थानीय बदहाली पर बरसीं पूनिया
डॉ. पूनिया ने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि राजगढ़ में पिछले दो सालों से विकास ठप है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं और जाँच मशीनें धूल फांक रही हैं, जिससे आमजन परेशान है। बिजली और पानी की चरमराई व्यवस्था ने जनता का जीना दूभर कर दिया है।
​वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया और सतबीर पूनिया ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष करतार टांडी, पूर्व चेयरमैन जगदीश बेरासरिया, पीसीसी सदस्य शिशुपाल पूनिया, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान, पवन सैनी,युवा नेता हैदर अली, रोहित पूनिया गागडवास, संजीव पूनिया, ईश्वर पूनिया, मानसिंह रेबारी, रामकुमार मुहाल, रफीक पहाड़खानी, मनीराम, सुरेश बिजारनिया, करतार पूनिया, संजय पूनिया, जयप्रकाश दलाल, सजन भाकर, नाहरसिंह मेघवाल, उमेद श्योरान, रामपाल डाबला, धर्मवीर सिहाग, पुष्पा सिंघल, जयप्रकाश माँजू सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES