Homeअजमेरभाजपा अपने कार्य के आधार पर किसानों की पार्टी- चौधरी

भाजपा अपने कार्य के आधार पर किसानों की पार्टी- चौधरी

*भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी-आलावत
*पुष्कर सरोवर पूजन के साथ भाजपा सदस्यता अभियान
*भाजपा अजमेर देहात जिला हर अभियान में रहा अव्वल -मंत्री रावत

(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/अजमेर/स्मार्ट हलचल/तीर्थराज पुष्कर में भाजपा में भाजपा अजमेर देहात जिला की बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें अजमेर देहात ज़िले की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया ।
यह जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय, प्रदेश के पश्चात अजमेर देहात ज़िले की सदस्यता अभियान का शुभारंभ गुरुवार को पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अलावत,केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी,केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत व भाजपा अजमेर देहात ज़िलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज़िंदाबाद के नारों लगाये ।पुष्कर सरोवर पर नगरपरिषद सभापति कमल पाठक, मण्डल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी सहित भाजपा नेताओं ने मालाओं से पदाधिकारियों का स्वागत किया। पूजा अर्चना के बाद माहेश्वरी भवन में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि आज भाजपा अपने कार्य के आधार पर गाँव,ग़रीब व किसानों की चहेती पार्टी बनकर उभरी है उसी का नतीजा है तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनी है।

प्रदेश महामंत्री संतोष अलावत ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र विचारों पर आधारित पार्टी है जो देश के सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करती है उसी का नतीजा है कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

केबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत ने कहा कि अजमेर देहात में जिस उत्साह और उमंग के साथ सदस्यता अभियान का आगाज हुआ है । मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि अजमेर देहात हमेशा चाहे विधानभा चुनाव हो,लोकसभा चुनाव हो या पार्टी का राष्ट्रव्यापी या राज्यव्यापी अभियान हो हमेशा की भाति सदस्यता अभियान में भी प्रदेश में नंबर वन रहेगा। जिस की शुरुआत ज़िलाध्यक्ष देवी़शंकर भूतड़ा ने केंद्रीय अभियान के प्रारंभ से लेकर आज देहात के आरंभ तक 505 सदस्य बनाकर शुरूआत की है उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने 100 से ऊपर बनाकर की है।भाजपा के कार्य कर्ताओं को घर घर जाकर सदस्य बनाना है,हर घर में भाजपा विचारो से जुड़ा सदस्य हो।

जिला अध्यक्ष भूतड़ा ने बताया कि 4 तरह से आम व्यक्ति भाजपा का सदस्य बन सकता हे जिसमे 8800002024 नम्बर द्वारा, मोदी ऐप द्वारा, स्कैन द्वारा और ग्रामीण क्षेत्रों में जिनके पास मोबाइल नही हे उन्हें फॉर्म भरवाकर भी सदस्य बनाया जा सकता है ।
कार्यक्रम में अभियान के ज़िला संयोजक महेंद्र सिंह मझेवला, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कणावत,नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा,सभापति कमल पाठक,ज़िला महामंत्री जीतमल प्रजापत,पूर्व जिला प्रमुख सारित गैना,
भाजपा देहात जिला मीडिया प्रभारी नेहरू पंडित ,पूर्व प्रदेश मंत्री वंदना नौगिया, भाजपा महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष श्रीमती मुकेश कंवर ,प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत,किसान मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष भंवर लाल बुला, देहात युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन नलिया, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवराज चौधरी,उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाराशर,जिला मंत्री राजेंद्र महावर,प्रधान उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा,जिला परिषद सदस्य दिलीप प्रचार,,मोर्चा समन्वयक नरेंद्र सिंह रावत,जिला मंत्री नरेंद्र सिंह चुंडावत,देहात मीडिया संयोजक नेहरू पंडित ,भाजपा पुष्कर मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी,मंडल महामंत्री अरूण वैष्णव, बुड्ढा पुष्कर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सिंह रावत,पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर, सर्वेश्वर शास्त्री,ऋषि भाटी, सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में भाजपा देहात महामंत्री जीतमल प्रजापत ने आभार प्रकट किया।

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
dhartiputra
logo
RELATED ARTICLES