Homeराजस्थानजयपुरभाजपा जयपुर शहर जिला कार्यकारिणी का ऐतिहासिक स्वागत, 2026 निकाय चुनाव में...

भाजपा जयपुर शहर जिला कार्यकारिणी का ऐतिहासिक स्वागत, 2026 निकाय चुनाव में जीत का दावा

अजय सिंह (चिंटू)

जयपुर -स्मार्ट हलचल|भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की नवगठित जिला कार्यकारिणी का शुक्रवार को जिला कार्यालय में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संगठन में नई जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों का जोरदार अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने जिला अध्यक्ष अमित गोयल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की, वहीं भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से गूंज उठा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को संगठन की मजबूती का आधार बताया।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि नवगठित जिला कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा, नई सोच और नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और चुनावी तैयारियों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

अमित गोयल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जयपुर शहर की राजनीति अब धर्म, अध्यात्म, आधुनिकता और सामाजिक समरसता के मूल सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2026 के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी और जीत का परचम लहराएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में किए गए ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2028 में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।

सामाजिक सरोकारों पर जोर देते हुए जिला अध्यक्ष ने घोषणा की कि संगठन की ओर से नशा मुक्ति अभियान जैसे सकारात्मक सामाजिक कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे, जिससे समाज को नई दिशा मिल सके।

कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एक स्वर में जिला अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाया जाएगा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES