कार्यकर्ताओं के निर्माण एवं उनकी वैचारिक प्रतिबद्धता सुदृढ़ करने के लिए प्रशिक्षण जरूरी – छगन माहुर
जिले के 39 मंडलों में 12 से 25 मार्च के मध्य आयोजित होंगे प्रशिक्षण वर्ग – मेवाड़ा
भीलवाड़ा 9 मार्च। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला संगठन द्वारा जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर एवं पूर्व महापौर राकेश पाठक के सान्निध्य एवं अभियान जिला संयोजक जिला महामंत्री अविनाश जीनगर की उपस्थिति में किया गया।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिलेभर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना, कार्य पद्धति में सिद्धांत आधारित आचरण विकसित करना, पार्टी के इतिहास और विकास की जानकारी देना, सक्षम कार्यकर्ताओं का निर्माण करना तथा राष्ट्रीय चुनौतियों और नैरेटिव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है और यही उसकी वैचारिक शक्ति का आधार है। कार्यकर्ता में दायित्व बोध से व्यक्तित्व निर्माण होता है और व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण को बल मिलता है। एक विचार को लेकर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में वटवृक्ष के रूप में स्थापित हो चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व में परम वैभव की ओर ले जाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि जिले के 39 मंडलों में 12 से 25 मार्च के मध्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पदाधिकारियों से प्रशिक्षण वर्ग के व्यवस्थित, सादगीपूर्ण एवं अनुशासित संचालन का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान समयबद्धता, स्वच्छता, मोबाइल से दूरी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि रात्रि विश्राम वाले इन 24 घंटों के प्रशिक्षण वर्गों में लोकेशन आधारित ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था रहेगी।
कार्यशाला के प्रारंभ में अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री अविनाश जीनगर ने सभी का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा सभी के समक्ष रखी। संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। अंत में आभार अभियान सहसंयोजक केसर सिंह चौधरी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अभियान जिला सहसंयोजक राजेश सेन, विशाल गुरुजी, रामेश्वर छीपा, हेमंत शर्मा, अभिश्रुता सोलंकी, सुनिल देवपुरा, राजेंद्र सालवी, बहादुर सिंह भी मंचासीन रहे।
कार्यशाला में जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, कुलदीप शर्मा, मंजू चेचाणी, गोपाल तेली, अमरसिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह मोटरास, लादूलाल जाट, कांता शर्मा, ललिता कंवर, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शशांक बिरला, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह जादौन, रागिनी गुप्ता, महावीर समदानी, अजय नौलखा, महेंद्र नायक, आकाश मलावत, बाबूलाल आचार्य, पूरण डीडवानिया, इमरान कायमखानी, मंजू पालीवाल, शंकरलाल जाट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
