भाजपा किसान मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं रात्रि चौपाल 30 को

भीलवाड़ा 29 मई
स्मार्ट हलचल।भाजपा किसान मोर्चा जिला भीलवाड़ा के तत्वाधान विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं रात्रि चौपाल का आयोजन 30 मई शनिवार को आयोजित होगा जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी मुख्य वक्ता होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा करेंगे
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने बताया कि किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा शंकर जाट सांगवा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 3 बजे आयोजित होगा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान रात्रि चौपाल का आयोजन संतोषपुरा मान्डल चौराहा, मान्डल में साय 7 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे

प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के 30 मई को भीलवाड़ा आगमन की तैयारीयो को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय भीलवाड़ा पर आयोजित की गई, इस बैठक में उनके आगामी दौरे को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के निर्देशानुसार बैठक किसान मोर्चा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष शंकर जाट ( सागवा) की अध्यक्षता में संपन्न हुई
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई को भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी का एक दिवसीय प्रवास रहेगा जिसमें किसान महासभा व रात्रि चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा बैठक में जिला महामंत्री शैलेंद्र व्यास, लोकेंद्र सिंह, मोर्चे के कोषाध्यक्ष मथुरा लाल जाट, जिला मंत्री हिम्मत सिंह, रवि राव, मंडल महामंत्री विष्णु ओझा व समस्त जिला कार्यकारिणी उपस्थिति रही