Homeभरतपुरभाजपा की "चलो गांव की और अभियान" की कार्यशाला संपन्न

भाजपा की “चलो गांव की और अभियान” की कार्यशाला संपन्न

 मदन मोहन गर्ग
सवाई माधोपुर।स्मार्ट हलचल/भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा ” चलो गांव की और ” अभियान चलाया जा रहा है। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि अभियान को लेकर सवाई माधोपुर जिले की कार्यशाला जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित की अध्यक्षता में पेरेडाइज गार्डन में आयोजित हुई। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ, कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, विशिष्ट अतिथि के रूप मे शक्ति वंदन कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक आरती भगोतिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग लाल जाट, प्रधान शशिकला मीणा और मंजू गुर्जर उपस्थित रही। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि भाजपा के चलो गांव की और अभियान के तहत एक हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांव ने भाजपा के तीन – तीन पदाधिकारी गांवों में प्रवास करेंगे और भाजपा की केंद्र सरकार के लाभान्वित हुए लोगो से मुलाकात करेंगे साथ ही गांव में बने हुए मंदिर और धर्मशालाओ में जाकर संपर्क करेंगे। मोतीलाल मीणा ने कार्यशाला में उपस्थित अभियान के मंडल संयोजक और सहसंयोजको पूरे अभियान के बारे में प्रशिक्षण भी दिया।जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने कार्यकर्ताओ से अभियान में मन से जुटने और मिशन 25 राजस्थान को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया। गांव की और चलो अभियान कार्यशाला के बाद देश मे चल रहे महिलाओ के “शक्ति वंदन कार्यक्रम” की भी जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई, उसमे भी मुख्य वक्ता के रूप में मोतीलाल मीणा ने महिलाओ को संबोधित किया। भाजपा का पूरे देश में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम महिला शक्ति से संपर्क करने का अनूठा अभियान है, शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा, मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर भारत की कल्पना का एक महत्वपूर्ण अंग है इस अभियान के तहत महिला शक्ति को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाया जाएगा।शक्ति वंदन कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक आरती भागोतिया और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ स्तर तक की महिलाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा, इससे मोदी ने नारी शक्ति के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाओं को मूर्त रूप दिया है।इस दौरान भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, अभियान के संयोजक और सहसंयोजक, महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और शक्ति वंदन अभियान की महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही। कार्यशाला में मंच संचालन अभियान के जिला संयोजक उदय सिंह गुर्जर ने किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES