भाजपा लखनऊ महानगर कार्यकताओं ने अबीर गुलाल लगाकर मनाया होली उत्सव
समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/शनिवार,उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा हजरतगंज स्थित राज भवन के 9 नंबर आवास पर अपराहन होली मिलन समारोह आयोजन जिसमे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आए हुए सभी पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ को गुलाल रंग लगाकर गले मिलकर शुभकामनाएं दी। वही शाम को भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह द्वारा आयोजित गोमतीनगर स्थित आईएमआरटी कॉलेज में होली मिलन कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक किशोर चतुर्वेदी ने भजन हमारे राम बड़े हितकारी, होली खेल रहे नंदलाल, आज बृज में होली से राशियां, ए री सखी मंगल गाओ भजनों की प्रस्तुति से समा बांध रखा। यहां सभी भाजपा के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाई। एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल नगाड़े व होली के गीतों पर सभी ने डांस किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव का त्योहार है।
गोमतीनगर स्थित आईएमआरटी कॉलेज के होली मिलन समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, अवध प्रांत प्रचारक कौशल, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, मुख्यमंत्री मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी, उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, एलएमसी मुकेश शर्मा, राम चंद्र प्रधान, पवन चौहान, अपर्णा विष्ठ, उपविजेता रजनीश गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव, भाजपा महानगर महामंत्री त्रिलोक चंद्र अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अनुराग साहू कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
रविवार को आलमबाग स्थित कार्यालय पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने होली उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिरकत किया। साथ ही बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्टी के कार्यकता उपस्थित रहे।