कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ पार्टी कार्यों में जुटे -शेखावत
बानसूर।स्मार्ट हलचल/नारायणपुर भाजपा मंडल कार्यालय का रविवार को स्थानीय विधायक देवी सिंह शेखावत ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक शेखावत व भाजपा पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक शेखावत ने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी कार्यों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा जहां वे संगठित होकर क्षेत्र के विकास और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाएंगे। इससे कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय बनेगा। इसके साथ ही पार्टी की गतिविधियां और संगठन कों मजबूती मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह कार्यालय कार्यकर्ताओं को बेहतर माहौल में काम करने में मदद करेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. शशिकांत बोहरा, रामानंद दीक्षित, महेश कटारिया ,जयप्रकाश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, गणेश सैनी, मंगल राम सैनी, संदीप सैनी , सुल्तान राम सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।