Homeराजस्थानजयपुरभाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

(बिन्टु कुमार)

नारायणपुर |स्मार्ट हलचल/कस्बे के धामेड़ा रोड पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी के सम्मान में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष का पारंपरिक साफा और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का उत्साह चरम पर रहा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भवानी शंकर वैद्य और तेजराम सैनी ने अपने विचार रखे। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। भवानी शंकर वैद्य ने कहा यह स्वागत समारोह कार्यकर्ताओं और संगठन के प्रति समर्पण और एकजुटता का प्रतीक है। मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी ने अपने संबोधन में विधायक देवीसिंह शेखावत सहित सभी कार्यकर्ता और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यह सम्मान मेरी जिम्मेदारियों को और बढ़ाता है। मैं पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में सुरेश कपूरिया, फूलचंद यादव, मनोहर लाल नायक, अशोक शेखावत, राजू प्रजापत, सुल्तान राम सैनी, अनिल गर्ग, नारायण गोयल, रामेश्वर सैनी, रोहिताश सैनी, महेंद्र योगी, अर्जुन लाल यादव, सुरेश राठी, रामावतार सैनी, लक्ष्मण दर्जी, नत्थू प्रजापत, पप्पू नायक, मातादीन यादव, पार्षद पति मुकेश गोठवाल, जयसिंह भूराण, ललित सैनी, हरिराम सोलंकी, कालू जोशी, सुभाष गंगावत, रतन लाल टेलर, किरोड़ी लाल सैनी, हीरालाल सैनी, सत्येन्द्र सिंह, जयराम सैनी और केसरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES