Homeराजस्थानअलवरकठूमर में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

कठूमर में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

 दिनेश लेखी

कठूमर। स्मार्ट हलचल ।कस्बे में गुरूवार को भाजपा मंडल कठूमर की कार्यसमिति की बैठक रघु मैरिज होम में मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि विधायक रमेश खींची एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा अलवर जिला उपाध्यक्ष हरिओम कटारा एवं कठूमर नगर पालिका चेयरमैन शेर सिंह मीना एवं कठूमर जाट समाज अध्यक्ष एवं बेरका सरपंच कल्लू राम चौधरी द्वारा डॉ. श्यामा प्रकाश मुखर्जी, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर एवं राष्ट्रगीत के साथ बैठक की शुरुआत की गई।
अध्यक्ष सुनील बजाज ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया इसके बाद मंडल अध्यक्ष द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया जिसमें कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान एवं स्वागत भाषण पढ़कर संबोधित किया और कठूमर नगर पालिका चेयरमैन शेर सिंह मीना ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर अभिनंदन प्रस्ताव रखा गया जिसका अनुमोदन उदय सिंह सीडीपीओ ने किया और राजनीतिक प्रस्ताव मुख्य वक्ता मुख्य अतिथि विधायक रमेश खींची ने रखा।

इस मौके पर विधायक ने कार्यसमिति की बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को कहा और पार्टी के उत्थान और बूथस्तर पर मजबूती पर विस्तार से कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, सुकेश सरपंच, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजयपाल चौधरी, विजेंद्र चौधरी,मंडल महामंत्री श्याम सिंह, अनिल टिंकल, राजेश चौधरी दुधेरी, पूर्व प्रधान सुरेश चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह, प्रकाश चौधरी, सतबीर गुर्जर, सतीश पाराशर, विनोद शर्मा, रतनी पाराशर, आशा राम बंसल , रमेश चौधरी, ओमी पहलवान, पूर्व सरपंच नरेंद्र चौधरी, रामजीलाल चौधरी, देवेंद्र चौधरी, दीपचंद चौधरी, महेंद्र चौधरी, दौलत राम शर्मा, बृजेश चौधरी, समुंदर सिंह चौधरी, पंकज कूलवाल, सुंदर सिंह चौधरी, चरण सिंह चौहान, सोम चौधरी, विष्णु शर्मा, विजयपाल चौधरी, टिंकल चौधरी, सुमित सोनी, महेंद्र, महेश चंद यादव पंचायत समिति सदस्य, श्रीभान सरपंच, समय सिंह, सतवीर पहलवान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन भूमि दत्त शर्मा ने किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES