प्रदेश उपाध्यक्ष का आह्वान: कोई भी मतदाता वंचित न रहे
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना ने कहा कि संगठन का लक्ष्य स्पष्ट है—क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर तक पहुंच बनाने का निर्देश दिया।
विधायक और जिला प्रभारी ने दिए आवश्यक निर्देश
इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी संजय जैन ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष और पदाधिकारी सक्रियता से नाम जोड़ने में सहयोग करें। वहीं, विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि वे प्रत्येक बूथ पर मॉनिटरिंग करें। जिन लोगों का एसआईआर नहीं हुआ है, उनके आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर समय पर जमा करवाएं ताकि उनका नाम सूची में जुड़ सके।
बैठक का कुशल संचालन विधानसभा संयोजक अनिल पारीक ने किया।
ये रहे उपस्थित
बैठक में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारियों में शामिल थे:
- किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी: संजय धाकड़
- जिला महामंत्री: कन्हैया लाल जाट, अविनाश जीनगर
- जिला उपाध्यक्ष: अशोक तलाइच
- नगर पालिका चेयरमैन: संजय डांगी
- मंडल अध्यक्ष: अशोक जीनगर (नगर), प्रकाश सांगावत (नंदराय), श्याम लाल अहीर (ग्रामीण), राजेन्द्र बंजारा (बिजोलिया), बृजमोहन शर्मा (महुवा)
- अन्य पदाधिकारी: महामन्त्री नीलकमल पटवा, मुकेश व्यास, गोपाल राजस्थला, भुवनेश चौधरी, कैलाश सुखवाल, विष्णु शर्मा, मोहन सिंह शक्तावत, उदय लाल कोली और राजू सुथार।


