Homeराज्यउत्तर प्रदेशभाजपा नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सदस्यता शिविर...

भाजपा नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सदस्यता शिविर में लोगों को भाजपा से जोड़ा

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बूथ संख्या 322, 330 के रेस कोर्स सेकंड प्लान बस्ती, तोपखाना घसियारी मण्डी क्षेत्र में आयोजित सदस्यता शिविरों में जाकर क्षेत्रीय लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी विचारधारा वाली राजनीतिक पार्टी है। भाजपा समाज के हर वर्ग को अपने साथ जोडऩे में विश्वास रखती है। अन्य राजनीतिक दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए लोगों को धर्मए जाति व क्षेत्र के आधार पर बांटते हैं।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि 2 सितम्बर से चालू की गई भाजपा सदस्यता अभियान में भाजपा लखनऊ महानगर निरन्तर पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाकर भाजपा परिवार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। 1 अक्टूबर से सदस्यता अभियान का दूसरा चरण आरंभ हुआ है जो 15 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें गली, मोहल्ला, चौराहों, कॉलेज परिसरों और सभी सार्वजनिक स्थलों पर शिविर लगाकर लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सदस्यता शिविर में महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, चेतन विष्ठ, विनायक पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष रुपा देवी एवम पदाधिकारी उपस्थित रहें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES