Homeराजस्थानअलवरभाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन

भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन

बानसूर । स्मार्ट हलचल/भाजपा संगठन पर्व के तहत बुधवार को बानसूर व रामपुर मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ इकाइयों के गठन और संगठन की रीति नीति पर चर्चा की गई। इस दौरान विधायक देवीसिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। जिसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना आवश्यक है। उन्होंने बूथ इकाइयों के गठन पर जोर देते हुए कहा है कि यह कार्य संगठन की रीति नीति को ध्यान में रखकर करना है। इस दौरान जिला सहायक चुनाव निर्वाचन अधिकारी रामानंद दीक्षित ने शुरुआत में कार्यशाला में संगठन की प्रस्तावना रखी। मंडल चुनाव अधिकारी कपिल वैध ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन पर्व पर मंडल चुनाव के बारे में बताया। संगठन के महत्व और उसकी संरचना पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की रचना पार्टी की मूल विचारधारा को ध्यान में रखते हुए होनी चाहिए। कार्यशाला में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक शशीकांत बोहरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए संगठन पर प्रकाश डाला प्रत्येक बूथ पर सक्रिय सदस्य बने व बूथ समिति का गठन करने का विचार रखा। इस दौरान विधायक देवीसिंह शेखावत, शशिकांत बोहरा, रामानंद दीक्षित, सज्जन मिश्रा, कपिल वैध, नरेन्द्र चौधरी, जगदीश सूद, सुभाष, भैरूलाल, बाबूलाल, रिंकू गुवारिया, प्रभुदायल एडवोकेट, विजय कुमावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES