Homeराज्यउत्तर प्रदेशभाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर दी...

भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर दी शुभकामनाएं

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैसरबाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में शुक्रवार प्रातः काल महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर पार्टी के पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी कहा कि आज का दिन देश के गौरव के प्रतीक के तौर पर सुनहरे अक्षरों में लिखा है। 1950 में इसी तारीख को भारत का संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्वों में से एक है,इसलिए इस खास दिन को हर जाति और संप्रदाय के लोग बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपने देश पर कितना गर्व है और उसके लिए कितने आभारी रहना चाहिए यह दिन भारत के एक प्रभुत्वशाली,लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य में परिवर्तन का प्रतीक है,और यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और दूरदर्शी लोगों की कड़ी मेहनत,समर्पण और बलिदान का प्रमाण है उद्बोधन के अंत में भारत माता की जय और जय हिंद से भाषण को विराम दिया। उपरोक्त अवसर पर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल,टिंकू सोनकर,युवा अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह,व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक अभिषेक करें,कार्यालय प्रभारी दीपू शुक्ला,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विपिन सोनकर,किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गणेश वर्मा,पूर्व पार्षद गौरव भाटिया एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES