Homeबीकानेरपूर्व मुख्यमंत्री,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का जन्मदिन मनाया

पूर्व मुख्यमंत्री,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का जन्मदिन मनाया

बजरंग आचार्य 

स्मार्ट हलचल/सादुलपुर में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा पुनियॉ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी के जन्मदिन के अवसर पर मोक्ष भूमि गोशाला राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर एवं गोशाला में गायों को गुड़,खल और तरबूज खिलाकर राजस्थान की पुर्व मुख्यमंत्री,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का जन्मदिन मनाया एवं स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते भाजपा प्रत्याशी ने सुमित्रा पुनिया ने कहा कि यह आयोजन वसुंधरा राजे के प्रति सम्मान के साथ-साथ महिला समानता के महत्व को भी रेखांकित करता है। वसुंधरा राजे ने अपने राजनैतिक में राज्स्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनकर राजस्थान को विकास के शिखर पर पहुचायां। वसुंधरा राजे को खादी उत्पादों और कोटा डोरिया को प्रोत्साहित करने के लिए वसुंधरा राजे को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘ वीमेन टुगेदर ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके शासन में, राजस्थान को 2006 में ‘यूनेस्को कन्फ्यूशियस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
इस मौके पर पूर्व विधायक नंदलाल पुनिया और प्रधान विनोद पुनिया, उपप्रधान रामफल लबोरिया, भाजपा शहर मडलं अध्यक्ष प्रदिप अत्रि,सिघमुख मडलं अध्यक्ष बिहारी दान चारण, साखुं मडलं इंदु कुमार शर्मा,भाजपा पार्षद, कार्यकर्ता,गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES