भीलवाड़ा 12 फरवरी
स्मार्ट हलचल| भाजपा जिला संगठन भीलवाड़ा के नेतृत्व एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान श्रमिक संवाद सम्मेलन 13 फरवरी को भाजपा जिला कार्यालय में प्रातः 10:30 बजे आयोजित होगा
जिसमें ओबीसी मोर्चा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे श्रमिक संवाद कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा कि अध्यक्षता में आयोजित होगा
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़ ने तैयारियां को लेकर बताया कि जिले भर से भाजपा पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, कार्यकर्ता उनका स्वागत अभिनंदन करेंगे, पहली बार भीलवाड़ा आगमन पर उनका देव दर्शन कार्यक्रम रहेगा एवं बजट पर विस्तृत परिचर्चा होगी
