शहीद दिवस पर भाजपा कार्यालय गंगापुर में श्रद्धांजलि, अमर शहीदों को किया नमन

गंगापुर। स्मार्ट हलचल|शहीद दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय गंगापुर में नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
नगर अध्यक्ष अमित तिवाड़ी ने कहा कि शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस दौरान मोती लाल गहलोत, मुरली मनोहर भट्ट, रामचंद्र, जमनेश खटीक, मुकेश पूरी, अरुण टांक, धर्मेश खटीक, सत्तू खटीक, संजय अग्रवाल, भावेश जैन, सोहन रैगर, मुकेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।