भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा “रक्षाबंधन उत्सव” के तहत विशेष सेवा, संगठन और समर्पण के भाव के साथ इस पर्व को मनाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार इस अवसर के लिए विभिन्न जिलों में संयोजकों की नियुक्ति की गई है। भीलवाड़ा जिले के लिए बाबूलाल आचार्य को संयोजक तथा मंजू चेचानी व आरती कोगटा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। गुरुवार को महिला मोर्चा की सह-संयोजक आरती कोगटा ने इस आयोजन की शुरुआत महिला थाना, प्रतापनगर थाना, सीओ सिटी कार्यालय एवं सीआईडी कार्यालय में जाकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राखी बांधकर की। इस दौरान भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को आत्मीयता व सम्मान के साथ मनाया गया। कोगटा ने बताया कि यह पर्व केवल परंपरा नहीं, बल्कि समाज के प्रति स्नेह और सुरक्षा का भाव भी है, जिसे भाजपा संगठन ‘सेवा’ के रूप में साकार कर रहा है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का स्वागत एवं राखी कार्यक्रम
भीलवाड़ा प्रवास पर आए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का महिला मोर्चा की जिला संयोजक आरती कोगटा ने अन्य महिलाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान रक्षाबंधन उत्सव की शुरुआत करते हुए उन्होंने पूनिया को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति
प्रदेश भाजपा संगठन ने महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति बनाई है। इसी क्रम में रक्षाबंधन जैसे आयोजनों के माध्यम से संगठन को सामाजिक जुड़ाव के साथ सशक्त किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत,सह संयोजक मंजू चेचानी पार्षद संतोष कंवर, निरंजन सोनी, सुनीता सोनी, रेखा चौहान, सीमा चौधरी, ललिता वैष्णव, अंतिमा लोहरा, सीमा तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।