Homeभीलवाड़ाभाजपा ने की हर मन्दिर सफाई अभियान की शुरूआत,BJP temple cleaning campaign

भाजपा ने की हर मन्दिर सफाई अभियान की शुरूआत,BJP temple cleaning campaign

:- कमेटी बना कर दी मण्डल क्षेत्र में सफाई की जिम्मेदारी
 राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|रामलला ही श्याम लला है की जय गोष के साथ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कोटडी मंडल द्वारा देवांश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी तक चलने वाले हर मंदिर सफाई अभियान की शुरुआत मुख्यालय स्थित कोटडी चारभुजानाथ मंदिर प्रांगण में सफाई करने के साथ ही शुरूआत की गई। भाजपा कोटड़ी मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने अभियान शुरू करने से पूर्व कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि 500 वर्षों की तपस्या के बाद आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम राम मन्दिर में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है जो हर सनातनी की लिए गौरव का विषय है। उन्होने 22 जनवरी को हर घर घी का दीपक जलाकर रामौत्सव मनाने के लिए घर-घर पंहुच आग्रह कने पर जोर दिया। साथ ही सभी मोर्चो के मण्डल अध्यक्षों, पदाधिकारीयो के अलावा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर 22 जनवरी तक हर ग्राम-हर मंदिर सफाई अभियान चलाने को कहा। शुभारंभ समारोह के दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जाट, पूर्व प्रधान जमना लाल डीडवानिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, भाजपा नेता श्रीकल्यान आचार्य, वरिष्ठ नेता धर्मचन्द जीनगर, महामंत्री राघव आचार्य, जंतर सेठी, देबी लाल माली, बालू लाल हरिजन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद सभी पदाधिकारियों को मण्डल क्षेत्र की जिम्मेदारी सोंपते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES