भाजपा जनजाति मोर्चे की बैठक अरनोद में संपन्न
स्मार्ट हलचल,प्रतापगढ़ | भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला प्रतापगढ़ की बैठक शुक्रवार को अरनोद क्षेत्र के प्रख्यात तीर्थ स्थल गौतमेश्वर महादेवजी के मीणा समाज धर्मशाला में आयोजित हुई।
भाजपा जिला प्रवक्ता हार्दिक अरुण छोरिया ने बताया की भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला बैठक गौतमेश्वरजी के मीणा समाज धर्मशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत के मुख्यआआतिथ्य, जनजाति मोर्चा अरनोद मंडल अध्यक्ष अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता, जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेतसिंह मीणा, जिला परिषद के नेता प्रतिपक्ष हेमंत मीणा, प्रधान रमेश मीणा, जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री कुलदीप मीणा, भाजपा जिला मंत्री धर्मवीर मीणा, शांतिलाल मीणा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला बैठक में जनजाति मोर्चा को मजबूत करने पर जोर दिया गया एवं जनजाति क्षेत्र में पनप रहे धर्मांतरण को रोकने व भाजपा को मजबूत करने एवं 2023-2024 हेतु आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत से जिताने का संकल्प लिया गया।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में भाजपा सालमगढ़ मंडल अध्यक्ष अमृतलाल मीणा, जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्षगण सालमगढ़ के बद्रीलाल मीणा, पीपलखूंट के मोतीलाल मीणा, लाखेश्वर के पूरीलाल मीणा, मुंगाना-पारसोला के रावजीलाल मीणा, फतेहगढ़ सरपंच भेरूलाल मीणा, ईश्वरलाल मीणा, जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामलाल मीणा, केसुराम मीणा आदि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बैठक में कुछ दिनों पहले मावली में हुई सुश्री पूजा भील की निर्मम हत्या पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी एवं राज्य सरकार से दोषियों को फांसी दिलाने व पीड़िता के परिजनों को उचित न्याय एवं मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया गया।