Homeबीकानेरमनरेगा योजना को समाप्त करना चाहती हैं बीजेपी सरकार - मेघवाल

मनरेगा योजना को समाप्त करना चाहती हैं बीजेपी सरकार – मेघवाल

स्मार्ट हलचल|आज बालोतरा जिला मुख्यालय पर केंद्र व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के दौरान एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा
जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनी समदड़ी ने बताया की
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा को खत्म करने का कर रही है। जिससे देश में बेरोजगारी बढ़ेगी और ग्रामीण परीपेक्ष्य के लोगों को पलायन करने को मजबूर होना पड़ेगा जनता बीजेपी सरकार से त्रस्त हैं
मजदूरों को अपनी रोजी रोटी के लिए घर छोड़कर दर दर की ठोकरे खानी पड़ेगी
वर्ष 2005 में यूपीए सरकार के तत्कालीन प्रधानमंत्री एवं यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गाँधी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन रोकने के उद्देश्य से गांरटी के साथ मनरेगा योजना अधिकार अधिनियम लागू कर महात्मा गांधी नरेगा योजना की शुरुआत की थी। योजना से ग्रामीणों को रोजगार के साथ अधिकार दिया गया था

पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण जनता के लिए लाइफ लाइन साबित हुई थी, जिसे केन्द्र सरकार नाम परिवर्तन करने के बहाने समाप्त करना चाहती है। जिससे आम गरीब , मजदूर, किसान और विशेष रूप से महिलाओं के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा !
प्रजापत ने कहा की बीजेपी सरकार में देश के गोहत्यो को बढ़ावा दिया है अपना देश पहले गो मांस विक्रेता में सातवें नम्बर पर था जो अभी नम्बर एक पर आ गया हैं बीजेपी सरकार गो मांस विक्रेताओं से चन्दा लेती हैं
ओर सन्त महात्माओं का अपमान करती हैं कांग्रेस इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नही करेगी

पूर्व मंत्री व रीको डायरेक्टर सुनील परिहार ने अपने सम्बोधन में कहा की कांग्रेस हमेशा गरीबो ,किसानों व मजदूरों की हितेषी रही है मनरेगा योजना में केंद्र की कांग्रेस सरकार 90 प्रतिशत बजट देती थी सिर्फ 10 प्रतिशत राशी राज्य सरकारों को देनी पड़ती थी !
जबकी वर्तमान जन विरोधी बीजेपी की केंद्र सरकार ने 40 प्रतिशत राशी का भार राज्य सरकारो पर डाल कर मनरेगा को खत्म करने का काम किया है

धरने को ,बालोतरा पूर्व प्रधान भगवतसिंह जशोल , पूनमाराम जाणी, पंचतीराज कांग्रेस जिला अध्यक्ष महबूब खा , पूर्व सभापती रतन खत्री ,राधेश्याम माली एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल चोधरी ने सम्बोधित किया इस मौके शगन जोगसन , नरेश ढ़ेलडिया, शंकर लाल , फिरोज टेलर , नेमीचंद माली ,पहलाद धतरवाल सहित सेकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES