Homeराजस्थानजयपुरभाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को किया...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को किया सलाम

(बिन्टू कुमार)

नारायणपुर | स्मार्ट हलचल|कस्बे में सोमवार को सेना के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व विधायक देवीसिंह शेखावत ने किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत पुरुषोत्तम दास आश्रम से हुई, जहां महामंडलेश्वर जनार्दन दास महाराज ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। डीजे की गूंज और हाथों में लहराते तिरंगे के साथ कार्यकर्ताओं ने जब कस्बे के मुख्य बाजार से यात्रा निकाली तो देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के मार्ग में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया, जिससे माहौल और भी भावुक एवं गर्वपूर्ण हो गया। तिरंगा यात्रा का समापन नगरपालिका मंडल पहुँचकर राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहन मिला और आमजन में सेना के प्रति सम्मान और गौरव की अनुभूति देखी गई। विधायक देवीसिंह शेखावत ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के प्रति सम्मान और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी, राजू प्रजापत, मुकेश सैनी, महेश ठेकेदार, सुरेन्द्र शर्मा, मनोहर नायक, महेन्द्र भादू, पप्पी चौधरी, नारायण गोयल, फूलचंद यादव, मातादीन यादव, मोतीलाल जांगिड, जलेसिंह, नत्थुराम, धुडाराम यादव, रामावतार सैनी, सुभाष गंगावत, बिल्लू पारीक, मुकेश गोठवाल, सौरभ शर्मा, किरोड़ी, महेश योगी, रिकू गुवारिया, देवेन्द्र सिंह शेखावत, नगेंद्र चैनपुरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES