भीलवाड़ा 7 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी, भीलवाड़ा जिला संगठन प्रभारी रतन लाल गाडरी , जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली की अनुशंसा से ज्ञानगढ़ मण्डल अध्यक्ष दिनेश नाथ योगी ने ज्ञानगढ़ मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा की ।भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की मांडल विधानसभा के भाजपा ज्ञानगढ़ मंडल कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सुख लाल गुर्जर ,भैरू लाल धाबाई, लादू सिंह रावत ,भैरू लाल सोनी ,माणक रायका सवाई सिंह रावत मंडल महामंत्री दयाराम गुर्जर ,चन्द्रपाल सिंह चुंडावत, लक्ष्मीनारायण दमामी मंडल मंत्री ईश्वर प्रजापत , माया कंवर ,सरिता रावत , कविता खटीक , नन्दु गुर्जर , गंगा देवी कोषाध्यक्ष भैरू लाल गुर्जर को नियुक्त किया है ।