गजानंद जोशी
पंडेर,बजरंग वाटिका से तिरंगा यात्रा रैली का शुभारंभ विधायक गोपीचंद मीणा ने किया। तिरंगा यात्रा रैली के दौरान विधायक गोपीचंद मीणा का मुस्लिम अंजुमन कमेटी सदर खलिल मोहम्मद के सानिध्य में समुदाय के लोगों ने सांप्रदायिक सद्भावना दिखाते हुए विधायक गोपीचंद मीणा व प्रधान प्रतिनिधि किशोर कुमार शर्मा व मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन को माला ओर साफा पहनाकर तिरंगा यात्रा रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई जवाहर नगर, भगवानपुरा गांव पहुंची जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस तिरंगा यात्रा रैली के दौरान देश भक्ति गानों से पूरा कस्बे में देश प्रेम की भावना देखने को मिली इसके साथ ही तिरंगा यात्रा रैली का भोपाली माता परिसर में भव्य समापन हुआ।तिरंगा यात्रा रैली में आस पास के गांवों से आने वाले कार्यकर्ताओं को चाय नास्ता दिया गया। इस मौके पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।