Homeभीलवाड़ाभाजपा और आरएसएस पर षड्यंत्र रचने का आरोप

भाजपा और आरएसएस पर षड्यंत्र रचने का आरोप

शाहपुरा-भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत बुधवार को आंदोलन के पहले चरण में भीलवाड़ा अतिरिक्त जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को राष्ट्रपती के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे आरएसएस व भाजपा के लोगो के द्वारा षड़यंत्रतापूर्वक बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की परमिशन रद्द किए जाने के विरोध में तथा ओबीसी की जाती आधारित जनगणना के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के संदर्भ में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया । इस ज्ञापन कार्यक्रम में राधेश्याम ऐरवाल (राष्ट्रीय महासचिव सोशल मीडिया भारतीय बेरोजगार मोर्चा नई दिल्ली),चंद्रप्रकाश लोहार (जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा भीलवाड़ा),मुबारक हुसैन कायमखानी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ नई दिल्ली),पप्पु कुमार डीडवानिया (जिला अध्यक्ष भारतीय बेरोजगार मोर्चा भीलवाड़ा),राकेश देसाई (राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय वंचित लोकमंच नई दिल्ली),सुरेश घुसर (जिला अध्यक्ष अंबेडकर विचार मंच भीलवाड़ा) आदि सदस्य
उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES