दीपक राठौर)
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर देशभर में चल रहे ” सेवा पर्व पखवाड़ा” के अंतर्गत आज मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के प्रतिनिधित्व में भाजपा बिजौलिया मंडल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया रक्तदान शिविर में 264 यूनिट ब्लड संग्रहित किया गया |
ब्लड डोनेट कैंप में मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र भाजपा के पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया।
शिविर का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने किया।
शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल व रामसनेही अस्पताल के नर्सिंग टीम ने सेवा दी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक बद्री गुरुजी,विधानसभा संयोजक अनिल पारीक,मांडलगढ़ नगरपालिका चेयरमैन संजय डांगी,पूजा चंद्रवाल मांडलगढ़ नगर अध्यक्ष अशोक जीनगर,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम अहीर,महुआ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,वरिष्ठ नेता गोवर्धन वैष्णव,शांति लाल जोशी,वेदप्रकाश तिवाड़ी, ओम मेड़तिया,जगदीश पुरी, मुकेश धनोपिया,नारायण धाकड़,सत्यनारायण मेवाड़ा,पंचायत समिति सदस्य अभिषेक सर्वा,ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अंसार खान,हीरा सोलंकी,दयाशंकर जोशी, हर्षेंद्रा कंवर,सुमित जोशी,मुकेश धाकड़, सुनील जोशी,कमलेश कोली,योगेश जैन,उमाशंकर वैष्णव,पंकज जैन,अमित जैन,राकेश नलवाया,महेंद्र गुर्जर एवं मंडलों के पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।


