भाजपा के भंवर सिंह चित्तौड़गढ़ व मांगी बाई भदेसर प्रधान बने

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ व भदेसर में प्रधान पद के शुक्रवार को सम्पन्न हुए चुनाव मे भाजपा के भंवर सिंह व मांगी बाई निर्वाचित किये गये।शुक्रवार को पंचायत समिति चित्तौडगढ़ के प्रधान पद चुनाव में भाजपा के भंवर सिंह ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष निर्धारित अवधी में अपना आवेदन प्रस्तुत किया। वही कांग्रेस से चरण सिंह ने आवेदन प्रस्तुत किया। मतदान के दौरान वार्ड नम्बर 1 से निर्वाचित भाजपा के ओमप्रकाश, वार्ड नम्बर 4 की रचना खोईवाल, वार्ड नम्बर 5 के श्यामलाल, वार्ड नम्बर 6 के कमलेश, वार्ड नम्बर 8 के देवेन्द्र सिंह, वार्ड नम्बर 12 के भवानीशंकर शर्मा, वार्ड नम्बर 14 की बेनी बाई, वार्ड नम्बर 19 की रेखा देवी, वार्ड नम्बर 20 की रूकमाबाई, वार्ड नम्बर 23 की विष्णु कंवर, वार्ड नम्बर 25 के कालुलाल, वार्ड नम्बर 28 के नारायण लाल व वार्ड नम्बर 29 की निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य संजु बाई सहित वार्ड नम्बर 24 की शंकरी बाई ने एकसाथ आकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान किया। मतदान के पश्चात मतगणना में भाजपा के भंवर सिंह को प्रधान पद के लिये निर्वाचित घोषित किया गया।
इसी क्रम में पंचायत समिति भदेसर में अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित सीट के प्रधान पद के चुनाव में भाजपा से मांगी बाई व कांग्रेस के हरलाल के मध्य चुनावी मुकाबला हुआ। मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी मांगीबाई को 12 व कांग्रेस के हरलाल को 7 मत मिले। इस प्रकार भाजपा की मांगीबाई को प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया।
पंचायत समिति चित्तौडगढ़ व भदेसर में भाजपा के प्रधान पद पर निर्वाचित होने के पश्चात प्रधान भंवर सिंह व प्रधान मांगी बाई ने जीत का श्रेय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल, सांसद सी पी जोशी, जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, समस्त मण्डल अध्यक्षो, भाजपा के सक्रिय पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को दिया।