कृष्णकुमार राजपुरोहित
स्मार्ट हलचल|भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंचायत समिति सभागार में आगामी चुनाव, विशेष गहन पुनरीक्षण, बूथ स्तर विस्तार सहित अन्य विषयों पर आयोजित विस्तृत बैठक संगठन प्रभारी मंत्री महेंद्र मेघवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में अतिथियों द्वारा आगामी चुनाव, विशेष गहन पुनरीक्षण एवं बूथ स्तर की सक्रियता को विस्तारित पर प्रकाश डालते हुए बूथ और जमीनी स्तर की भूमिका को अधिक सशक्त पर बल दिया।
सगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के लिए कार्यकर्ता की पूंजी है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका ही संगठन को जमीनी से उच्च स्तर पर मजबूती प्रदान करता है।
भीनमाल पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन आधार स्तंभ बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अनुरूप चुनावों की रणनीति और उसमें भूमिका को तैयार किया जाएगा
जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं की निरन्तर मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण को सहरानीय बताते हुए बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं का धरातल पर कार्य में विशेष योगदान रहा। साथ नवीन बूथ निर्माण, बूथ स्तर पर सशक्ता और विस्तार सहित अन्य आयामों में निरन्तर अग्रसर रहना होगा।
इस अवसर पर भरतसिंह गुमानसिंह राव, पूर्व नगर अध्यक्ष महिंद्रा सोलंकी भीनमाल, भरतसिंह भोजाणी, गोपाल सिंह परमार, अंजना भट्ट, परबतसिंह राठौड़ नरसाना, छगनसिंह भाटी रामसिन, वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास, तेजराज मेहता, वंदना शर्मा, सरोज बाफना, अंजु प्रजापत मुड़तरा, नंदा रावल रामसीन, मुकेश माहेश्वरी, जानकीदास वैष्णव, सुमेरमल बाफना, चन्दू अग्रवाल, भारताराम देवासी, भवानी शर्मा, ओमप्रकाश सुंदेशा, हाजी सत्तार शाह, नरपत गोस्वामी, इंद्रभानसिंह, मदनसिंह राव, नरपतसिंह राव, माधाराम राणा, अर्जुन देवासी फागोतरा, हेमसिंह, रमेश विश्नोई, भावाराम देवासी, परबतसिंह, छेलसिंह राठौड़, हीराराम चौधरी, नसीर ख़ान, विक्रम जैन,हिंदूराम गर्ग, अमराराम चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


