ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने नारकोटिक्स विभाग के द्वारा की जा रही किसानों के घर छापेमारी को लेकर एक बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में नारकोटिक्स विभाग बेलगाम हो गया है।
उन्होंने कहा कि अभी अफीम की चिराई चल रही है अगले महीने तौल केंद्र शुरू होगा उससे पहले किसानों के घर छापेमारी करना एक तानाशाही है अगर किसान तौल कराने के बाद औसत से ज्यादा अफीम भी जमा करवाता है उसके बाद बचे तो वो अपराधी है किंतु संग्रहण करने से पहले किसानों पर झूठी कार्यवाही कर उनको परेशान करने के नाम पर छापेमारी करना न्याय संगत नहीं है 2014 से पहले मनमोहन सरकार उस समय कभी भी नारकोटिक्स विभाग बेलगाम नहीं हुआ था किन्तु वर्तमान में इसको लेकर पुलिस अधीक्षक भी मौन है कानून व्यवस्था उनके हाथ में है किसानों के घर हो रही छापेमारी को लेकर इनको संज्ञान लेना चाहिए ऐसा प्रतीत होता है कि अफीम डिपार्टमेट बिचौलिए के मार्फत भ्रष्टाचार कर रहा है, भाजपा सांसद एवं विधायक मूक दर्शक बने हुए है अफीम किसान की परेशानी इनको दिखाई नहीं दे रही है। पूर्व राज्यमंत्री ने किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया है।
