Homeभीलवाड़ाभाजपा का स्थापना दिवस मनाया

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

(रमेश डाड)

 आकोला/स्मार्ट हलचल/आज भाजपा नंदराय मंडल द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस आमा ग्राम पंचायत में स्थित देवनारायण मंदिर पर मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुरेश कुमार पाराशर, मुख्य अतिथि आमा पूर्व सरपंच रामेश्वर जाट, एवं नरेंद्र सिंह राणावत थे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर ने पार्टी की रीति नीति में विश्वास रखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को नंद राय मंडल से अधिकतम मतों से विजय दिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रियदर्शी पारीक ने किया ।इस दौरान मनीष कास्ट ने भाजपा की सदस्या ग्रहण की कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश सांगावत, कमलेश अमरावत ,रोशन जाट संपत ओझा दीनबंधु पाराशर विनोद पंडित ,गणेश वीरम्यास शिव तेली शंकर ओझा जय प्रकाश टेलर राहुल शर्मा राहुल टेलर सहित भाजपा मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES