Homeभीलवाड़ाभाजपा की गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित

भाजपा की गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित

बीगोद@ स्मार्ट हलचल/त्रिवेणी संगम पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के महुआ मण्डल, ग्रामीण मंडल, नगर मंडल की संयुक्त कार्यशाला की बैठक सम्पन्न हुई।
बेठक में जिला प्रभारी भाजपा जिला मंत्री अमित सारस्वत ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गांव चलो अभियान में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,विस्तारक, मोर्चा अध्यक्ष, अभियान के संयोजक, सहसयोंजक प्रवासी बनकर गांव में पहुंचना है।
सभी से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचानी है। तय समय सीमा में गांव चलो अभियान को सफल बनाना है।
विधानसभा सयोंजक अनिल पारीक ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर धन्यवाद दिया और आने वाले लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन महुआ मण्डल अध्यक्ष सांवरमल रेबारी ने किया। आभार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरी लाल जाट ने दिया।
बैठक में जिला मंत्री राधा देवी सालवी, जमना लाल सेन, महुआ मंडल अध्यक्ष सांवरमल रेबारी , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिलाल जाट, नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट , पूर्व चेयरमैन विनोद ओस्तवाल, संजय डांगी, विस्तारक फोरू लाल मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश बैरवा, पूर्व मंडी डायरेक्टर गोवर्धन वैष्णव,सयोंजक मुरली मनोहर गट्टानी, कैलाश सुखवाल, सत्यनारायण मेवाड़ा, महामंत्री रितेश व्यास, राकेश ओस्तवाल, महावीर मीना, कुलदीप सिंह, मुकेश जोशी, युवामोर्चा अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जितेन्द्र प्रजापत, सरपंच हरजी रेबारी,सी आर जयराम गुर्जर, शंकर नाथ योगी, मनोज सनाढय, मुकेश पाराशर, मोहन लाल निंबोला, नीलकमल पटवा, घनश्याम सोलंकी, मथुरा जाट, दुर्गाशंकर आचार्य सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES