डॉ शशिकांत बोहरा को बनाया गया संयोजक
बानसूर। स्मार्ट हलचल/भारतीय जनता पार्टी द्वारा परशुराम भवन में उत्तर अलवर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 1 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान की तैयारियों पर चर्चा करना था। कार्यशाला में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री और पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1 सितंबर से आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं। संतोष अहलावत ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ‘रीढ़ की हड्डी’ बताया और अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने की अपील की।कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं और प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए। संतोष अहलावत ने कहा कि अलवर जिले को सदस्यता अभियान में प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। इस दौरान जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया, प्रभारी लक्ष्मीकांत भारद्वाज, और जिला संयोजक शशिकांत बोहरा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


