अनिल कुमार
स्मार्ट हलचल|ब्यावर भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान’ के तहत शनिवार को महाराणा प्रताप मंडल ब्यावर,विधानसभा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गौरवपूर्ण तरीके से प्रारंभ हुआ। शिविर की जानकारी देते हुए मंडल संयोजक सत्येंद्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि चौहान ने की।
*राष्ट्र प्रथम का संकल्प:*
उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा रहे।
उन्होंने दीप प्रज्वलन और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर सत्र की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूतड़ा ने कहा, ”
*भारतीय जनता पार्टी* किसी परिवार या जाति की नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित पार्टी है। राष्ट्र प्रथम की अवधारणा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद ही हमारी असली निष्ठा है।” उन्होंने एकात्म मानव दर्शन और पंच निष्ठाओं को भाजपा कार्यकर्ता की पहचान बताया।
*संगठन विस्तार पर चर्चा:*
मंडल महामंत्री संतोष जाग्रत ने बताया कि शिविर के विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, कार्य प्रणाली और रीति-नीति से अवगत कराया गया।
*द्वितीय सत्र* : अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर ने पार्टी के विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।
*तृतीय सत्र* : पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल ने कार्य विस्तार और बूथ स्तर की तैयारी पर मार्गदर्शन दिया।
*विशेष संबोधन* : प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र सिंह बागावास ने भी शिविर को संबोधित किया।
सोशल मीडिया का मंत्र:
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन के हित में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और बूथ स्तर पर मजबूती लाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
*आभार प्रदर्शन:*
मंडल अध्यक्ष रवि चौहान ने सभी वक्ताओं और व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की लगन से ही यह आयोजन सफल हो पाया है।
*प्रमुख उपस्थिति:*
शिविर में पूर्व जिलामंत्री बृजकिशोर शर्मा, बुद्धराज शर्मा, नवल किशोर मुरारका, सुमिता बाबेल, तारा सोनी, संतोष दगदी, महेंद्र सिंह गौड़, रामेश्वर गहलोत, ममता वैष्णव, शिखा गुप्ता, मुन्नीदेवी गहलोत, रेणु दग्दी, रिद्धि राजावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
