Homeभीलवाड़ासंगम फैक्ट्री में बोनस नहीं देने पर भड़के फैक्ट्री श्रमिक,किया उग्र प्रदर्शन,...

संगम फैक्ट्री में बोनस नहीं देने पर भड़के फैक्ट्री श्रमिक,किया उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज की तो बिफरे श्रमिक,पुलिस जिप पर भी किया पथराव

मंगरोप।हमीरगढ़ के चित्तौड़ रोड स्थित संगम इंडिया लिमिटेड में गुरुवार को बोनस की मांग को लेकर मजदूर उग्र हो गए। सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों मजदूर धरने पर बैठ गए।मांगें नहीं मानी गईं तो फैक्ट्री में तोड़फोड़ शुरू कर दी।पुलिस पहुंची तो भीड़ और भड़क गई।पुलिस पर पथराव किया।पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।फैक्ट्री में तीन शिफ्टों में 700 से 800 मजदूर काम करते हैं।मजदूर दीपावली से बोनस और उपस्थिति भत्ते की मांग कर रहे थे।आरोप है कि प्रबंधन ने कुछ मजदूरों को बोनस और भत्ता दिया,बाकी को नहीं।इससे नाराज होकर सभी मजदूर धरने पर बैठ गए। बातचीत के कई दौर हुए लेकिन सहमति नहीं बन पाई।इसके बाद मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया।हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया जिससे मजदूर और भड़क गए उल्टे पुलिस जिप पर ही ताबड़तोड़ पथराव कर दिया।सूत्रों की माने तो पूरे भीलवाड़ा जिले में मजदूरों द्वारा इस तरह उग्र प्रदर्शन करने का पहला मामला सामने आया है जहां फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ उग्र रोष देखने को मिला है वहीं गुस्साए मजदूरों ने पुलिस की लाठीचार्ज का बदला पुलिस जिप पर पथराव करके अपनी भड़ास निकाल कर लिया।किसी ने सच कहा है कि मजदूर का हक उसे शांति से मिल जाए तो ठीक बाकी अशांत होने पर वह उग्र होकर बवंडर तक ला देता है।फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन एवं पुलिस की समझाइश एवं उनकी मांगों पर विचार करने की सहमती पर मजदूर पुनः अपने काम पर लौट गए है।

इनका आरोप:-भारतीय मजदूर संघ के जिला सह मंत्री देवेंद्र वैष्णव ने बताया कि 20 मजदूरों को चोटें आई हैं। हालांकि कोई अस्पताल में भर्ती नहीं है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को पूरा पैसा नहीं दिया जा रहा है। कई बार बातचीत के बाद भी मांगें नहीं मानी गईं। इसी कारण माहौल बिगड़ा।

इनका कहना है:-
संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी ने कहा कि बोनस देने में किसी भी मजदूर के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है।मार्च क्लोजिंग के चलते मजदूरों को प्रोडक्शन के आधार पर रखा गया था।जिनका टारगेट पूरा हुआ,उन्हें पूरा बोनस दिया गया।जिनका प्रोडक्शन कम रहा।उन्हें कम बोनस मिला।बुधवार को कुछ मजदूरों को सैलरी और बोनस दिया गया था।गुरुवार को बाकी मजदूरों को बुलाया गया था।समझाइश के दौरान विवाद हो गया।फैक्ट्री में मजदूर और प्रबंधन के बीच बातचीत हो गई है।मजदूरों की मांग पर मंथन जारी है।फिलहाल सभी मजदूर अपने काम पर लौट आए है।

हमीरगढ़ थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने बताया कि फैक्ट्री में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर पत्थर फेंके। राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES