(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ स्मार्ट हलचल/अजमेर/धार्मिक नगरी पुष्कर में उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला के जन्मदिन के पर्व पर जवाहर फाउंडेशन के तत्वाधान में पुष्कर के गनाहेडा सर्किल पर स्थित ज्योतिबा फुले सर्किल पर साधु -संतों और जरूरतमंद परिवारों को पुष्कर नगर परिषद के निवर्तमान सभापति कमल पाठक के मुख्यातिथ्य में 150 कंबल वितरण किये। आयोजित समाज सेवी ताराचंद गहलोत ने बताया कि उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला के जन्मदिन के पर्व पर
साधु संत और जरूरतमंद परिवारों को सर्दी के बचाव हेतु कंबल वितरण किए गए। इस मौके पर समाजिक कार्यकर्ता जगदीश कुर्डिया , वरिष्ठ कांग्रेस नेता दामोदर मुखिया ,महेश चौहान,अरुण वैष्णव,शिवकुमार बंसल ,मामराज सेन,अजय सैनी, नितेश गहलोत समेत क ई गणमान्य लोग मोजुद थे ।