Homeअजमेरराठौड़ ने जन्मदिन पर तीर्थ पुरोहितों व ब्रह्मा जी से लिया आशीर्वाद

राठौड़ ने जन्मदिन पर तीर्थ पुरोहितों व ब्रह्मा जी से लिया आशीर्वाद

* सरोवर का किया दुग्धाभिषेक

(हरिप्रसाद शर्मा)

स्मार्ट हलचल/पुष्कर/ अजमेर/ आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बुधवार को पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की ।
पश्चात जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर सादगी के साथ जन्मदिन का मना कर परमात्मा परमेश्वर से आशीर्वाद लिया।
राठौड़ पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना के हेतु ब्रह्म घाट पहुंचकर सर्व प्रथम पवित्र पुष्कर सरोवर का दुग्धाभिषेक किया । सरोवर पर तीर्थ पुरोहितों से आशीर्वाद लिया ।
इस मौके पर पुष्कर के सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर , कांग्रेस नेता विकास मुखिया ,बैद्यनाथ पाराशर ,नारायण दायमा ,भागचंद दग्दी सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनकर स्वागत कर जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां दी । सरोवर से सीधे आरटीडीसी पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने जगत पिता ब्रह्मा के दर्शन कर आरती की ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES