Homeभीलवाड़ाब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला की अर्धनग्न लाश मिली थी ,दस माह...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला की अर्धनग्न लाश मिली थी ,दस माह पुराना प्रकरण


मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार साथ ही तीन बालकों को किया निरुद्ध

मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल। पुलिस द्वारा 10 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए एक मुख्य आरोपी के साथ तीन बालकों को निरुद्ध किया गया ।मांडलगढ़ क्षेत्र के मुकनपुरिया की चरागाह में 10 माह पूर्व छोटी देवी बैरवा की लाश मिली थी, जो खून से सनी हुई थी, पीठ पर घसीटने के निशान मिले थे। अर्धनग्न लाश के सिर पर व पीठ पर चोट के निशान थे और पहने हुए गहने गायब थे।पुलिस के अनुसार मृतका की हत्या कर गहने लेकर लाश को घसीट कर अन्य जगह छुपा कर भाग गए थे।
मांडलगढ़ वृत थाना व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा आसपास अनुसंधान कर कैमरा रिकॉर्डिंग का विश्लेषण कर तलाश करने के लिए सूचनाओं को एकत्र किया। बीट प्रभारी मोहनलाल व अनिल द्वारा दबिश देकर कालू लाल वैष्णव निवासी मुकंनपुरिया एवं घटना में शामिल तीन किशोर को पूछताछ कर अनुसंधान किया तो हत्या करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी मुकंनपुरिया थाना मांडलगढ़ निवासी कालू लाल पिता रामपाल वैष्णव है जिसकी उम्र 22 साल की है उसके साथ तीन किशोर भी वारदात में शामिल थे।
आपको बताते चले इस संबंध में क्षेत्र वासीयों द्वारा कई बार पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया व ज्ञापन दिए गए थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES