जगदीश की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी राम सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ब्लाइंड मर्डर का तकनीकी विश्लेषण व मनोवैज्ञानिक तरीके से किया खुलासा।
रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी
स्मार्ट हलचल|पचपहाड़ में 20 दिन पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस थाना भवानीमण्डी इलाके में दिनांक 14 मई को गरोठ फाटक पचपहाड़ के पास एक व्यक्ति की लाश मिली जिसकी जगदीश पुत्र कन्हैयाल जाति लुहार निवासी पचपहाड़ के रूप में पहचान हुई। जिस पर मर्ग नंबर 16/2026 धारा 194 बी.एन.एस.एस 2023 में दर्ज की गयी। संदिग्ध अवस्था में मृत्यु होने के कारण एफ.एस.एल. टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किये गये। तकनीकी विश्लेषण व आसूचना संकलन के आधार पर मृतक जगदीश लुहार की ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए उक्त घटना पर प्रकरण संख्या 229/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस में दर्ज कर जगदीश लुहार की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी राम सिंह को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गयी।
*घटना विवरण:-* दिनांक 14 मई को फिरियादी राहुल पांचाल पुत्र कालूराम जाति लुहार उम्र 31 वर्ष निवासी बाबा चौराहा पचपहाड़ थाना भवानीमण्डी ने एक प्रार्थना पत्र पेश किया कि मैं मेरे घर पर था तो मुझे मेरे भानजे मनीष निवासी पचपहाड़ ने मोबाइल से बताया कि गरोठ फाटक पचपहाड़ के पास चाचा जगदीश पांचाल मृत अवस्था में मिले हैं तब मैं भी घर से मौके से गया तो पुलिस भी आ चुकी थी। मेरे चाचा जी मृत अवस्था में थे जिनके काफी खून निकला हुआ था। मेरे चाचा जी की मृत्यु के सम्बन्ध में जानकारी की जावे इत्यादि पर मर्ग संख्या 16/2026 धारा 194 बी.एन.एस.एस 2023 में दर्ज कर जांच प्रारम्भ की गयी।
*कार्यवाही पुलिस:-* घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक
अमित कुमार व भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन एवं कमल मीणा R.P.S. वृताधिकारी वृत भवानीमण्डी निकटतम सुपरिवीक्षण में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमण्डी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का एफ.एस.एल टीम द्वारा मौका मुआयना करवाया गया, घटना स्थल के आस-पास के व्यक्तियों से पूछताछ की गयी। घटना के सम्बन्ध में आसूचना संकलित की गयी। तकनीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से निर्मम हत्या करने का खुलासा किया जाकर घटना में प्रकरण दर्ज कर हत्या का आरोपी रामसिंह पुत्र गापालसिंह जाति सौंधिया राजपूत निवासी गुराडिया माना थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड़ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।
*आरोपी का रिकॉर्ड*
*आपराधिक रिकॉर्ड आरोपी राम सिंह*
*नाम:* रामसिंह पुत्र गापालसिंह जाति सौंधिया राजपूत निवासी गुराडिया माना थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड़
क्र.स. थाना प्रकरण संख्या धारा सी.एस. नंबर
01 भवानीमण्डी 13/2017 341, 323, 504 भा.दं.सं 13/24-01-17
02 भवानीमण्डी 29/2015 143, 341, 323, 325 भा.दं.सं 18/27-02-15
03 भवानीमण्डी 499/2020 435, 504 भा.दं.सं 383/09-12-20
*गठित टीम:-*
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
राखी खन्ना अतिरिक्त निदेशक सुपर विजन अधिकारी एफ.एस.एल कोटा
शम्भु दयाल मालव वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रभारी फोरेंसिक टीम झालावाड़
भागचन्द सुमन एम.आई.यू टीम झालावाड़
चूरामन हेड कांस्टेबल 394 पुलिस थाना भवानीमण्डी
राजकुमार हेड कांस्टेबल 29 पुलिस थाना भवानीमण्डी
तेजेन्द्र सिंह कांस्टेबल 1379 थाना भवानीमण्डी (तकनीकी विश्लेषण में विशेष भूमिका)
विकास कांस्टेबल 285 थाना भवानीमण्डी (आसूचना संकलन में विशेष भूमिका)
महेश कांस्टेबल 1380 पुलिस थाना भवानीमण्डी (आसूचना संकलन में विशेष भूमिका)
हरिराम कांस्टेबल 1258 पुलिस थाना भवानीमण्डी
प्रेमाराम कांस्टेबल 657 पुलिस थाना भवानी मंडी
