Homeसीकरराजगढ़ नगरपालिका ईओ के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, बर्खास्तगी की...

राजगढ़ नगरपालिका ईओ के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, बर्खास्तगी की मांग

बजरंग आचार्य
सादुलपुर: स्मार्ट हलचल|राजगढ़ नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपखंड अधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर ईओ राकेश अरोड़ा को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। यह कार्रवाई तब की गई जब हाल ही में एसीबी ने नगर पालिका के एक वरिष्ठ सहायक को 1 लाख 90,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस दौरान ईओ राकेश अरोड़ा का मौके से फरार होना उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को और भी पुख्ता करता है।
ज्ञापन में क्रॉप कटिंग में काला दाना न तौलने और अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई है।
भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का हल्ला बोल
शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीताराम प्रजापत ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एसीबी की छापेमारी कार्यवाही के दौरान ईओ राकेश अरोड़ा का फरार होना, इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भाजपा पदाधिकारियों को भी अपने काम के लिए रिश्वत देनी पड़ रही है, तो आम जनता का क्या हाल होगा।
देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया और शहर ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह खुलासा किया था कि वरिष्ठ सहायक ने रिश्वत की यह राशि “उच्चाधिकारियों को भी देनी पड़ती है।” यह दर्शाता है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक संगठित भ्रष्टाचार का है।
कांग्रेस कमेटी ने अपने पत्र में ईओ राकेश अरोड़ा को तुरंत बर्खास्त करने और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
किसानों की मांगें भी शामिल
इस प्रदर्शन में किसानों से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। कांग्रेस ने उपखंड अधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपे ज्ञापन में किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य मिल सके। इसके साथ ही, अतिवृष्टि के कारण फसलों को हुए भारी नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को उचित और तत्काल मुआवजा देने की मांग भी की गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES