पंचायत में निकाय चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाने का किया आव्हान
नीरज मीणा
महुवा।स्मार्ट हलचल/ विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मंडावर के बस स्टैंड स्थित निखिल पैराडाइज मैरिज होम में रविवार को पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुवा और मंडावर की संयुक्त मीटिंग कांग्रेस पदाधिकारी की उपस्थिति में हुई।
जिसमें आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव निकाय चुनाव को लेकर एक सार्थक चर्चा हुई जिसमें सर्व सहमति के साथ मीटिंग में सबसे पहले प्रस्ताव लिया कि जोव्यक्ति नगर निकाय और पंचायत समिति का चुनाव लड़ेगा वह उसे बूथ का एवं पंचायत और बार्ड का निवासी हो
तथा साथ ही टिकट वितरण को लेकर 21 सदस्य कांग्रेस की कमेटी बनाई गई है उस कमेटी के हिसाब से ही टिकट वितरण होगा
साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी के पैनल द्वारा जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा
साथ ही पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुडला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी त्याग तपस्या और बलिदान की पार्टी है
कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़े और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक उम्मीदवार को हराकर कांग्रेस को जिताए
दोसा सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होता है कांग्रेस पार्टी पैनल द्वारा कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा
सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा कि महुवा विधानसभा की सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस पार्टी का प्रधान और महुआ मंडावर नगर पालिका में कांग्रेस का ही चेयरमैन बैठाएंगे।
इसी दौरान लोकेश मीणा गगवाना ,राकेश प्रजापत मंडावर, अमर सिंह सैनी ढंण्ड, जगदीश मीणा,राम अवतार सिंह नरूका सहित दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की इससे पूर्व सभी अथितियो का माला व दुपट्टा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मीटिंग में मुरारी लाल मीणा सांसद दौसा, ओमप्रकाश हुडला पूर्व मंत्री,राकेश पारीक जिला प्रभारी ,देशराज पहाड़ियां जिला सहप्रभारी ,सिद्धार्थ व्यास, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओडं, डा ओपी बेरवा बांदीकुई, एडवोकेट घनश्याम अवस्थी,को ऑर्डिनेटर महुवा विधानसभा,ब्लॉक अध्यक्ष महुवा दिनेश पाटोली, मंडावर ब्लॉक अध्यक्ष रामहरि मीना, महुवा नगर अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, मंडावर नगर अध्यक्ष विक्रम सिंह गुर्जर , लाजपत सिंह तंवरअध्यक्ष महुवा एनएसयूआई , श्रीमती गुड्डी देवी खेमराज पंचायत समिति सदस्य, मोहन सिंह जाटव सरपंच, दीक्षांत बागड़ी, देशबंधु मीणा, प्रशांत बागड़ी, रामरतन मीना, राजू लाल एडवोकेट, मोहनलाल गुर्जर सरपंच ,खूबिराम बैरवा रामगढ़, शिवहरि अमरपुर, घनश्याम सैनी, जगदीश भारद्वाज, भरतलाल मीना ढिगारिया, तोताराम गुर्जर, देवीराम सैनी डायरेक्टर,सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
