अजीम खान चिनायटा
करौली/स्मार्ट हलचल,कुतकपुर में टीम रक्त क्रांति फाउंडेशन एवं युवा कमेटी कुतकपुर के तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 52 यूनिट रक्तदान किया गया। इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की।
रक्त क्रांति फाउंडेशन के संचालक अज़हर क़ाज़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है, जिसमें लोगों का सहयोग बेहद सराहनीय रहा।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनीता जाटव एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला चेयरमैन एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य अतिथियों में अफराज (पूर्व उपसरपंच), सलमान सरपंच, खेमसिंह मीणा, केलाश सरपंच, रहेन्द्र मनेमा, नवेद पठान एवं इमरान वकील सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और हर स्वस्थ व्यक्ति को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
शिविर में अलाउद्दीन खान, शारून खान, अज़हर क़ाज़ी, आरिफ खान, अबरार खान, आबिद खान, मुस्कान खान, आमिर कुरैशी, सद्दाम कुरैशी एवं अमान पठान सहित कई युवाओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
