शिवराज बारवाल मीना
टोंक/बूंदी। तेजा स्मार्ट हलचल|दशमी के अवसर पर रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी एवं लक्ष्मण रेखा ट्रस्ट के तत्वावधान में “रक्तदान—जरूरतमंद को जीवनदान” की भावना के साथ बूंदी जिले के बीजलबा गांव में रक्तदान शिविर एवं रक्तवीर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिविर में रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 37 यूनिट रक्तदान किया।रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी के कैंप ऑर्गेनाइजर सचिव सीताराम मीणा एवं जिलाध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा, नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि बीजलबा गांव में यह तीसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। सफल आयोजन पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने खुशी जताई।
*पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ रक्तदान*
शिविर की शुरुआत तेजाजी महाराज की मूर्ति की पूजा-अर्चना के बाद की गई। इस दौरान पूर्व सरपंच भंवर लाल मीना, तहसील अध्यक्ष नैनवा मीणा समाज आशाराम मीणा, पूर्व सचिव सुगन चंद मीणा, पंचायत समिति सदस्य कोमल नागर, अध्यापक राधेश्याम मीणा, एसबीआई बैंक प्रबंधक आशाराम मीणा, वार्ड पंच सद्दाम हुसैन एवं रक्तकोष फाउंडेशन ब्लॉक अध्यक्ष नैनवा बलराम गुर्जर सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता की।
*इन रक्तवीरों ने किया रक्तदान*
शारदा मीणा, आशाराम, आत्माराम, मनराज मीणा, सुगन चंद, धनराज मीणा, रमेश, हंसराज, गीता राम, सुरेश, कन्हैया लाल, लोकेश कुमार, अभिषेक, राजमल मीणा, मायाराम, राकेश, जिनेंद्र कुमार जैन, योगेश, विशाल बैरवा, सौरभ मीना, रामकेश मीणा, धर्मराज गुर्जर, धर्मराज मीणा, प्रधान मीणा, कोमल नागर, कमलेश, रामसहाय, अर्जुन गुर्जर, शाहरुख खान, जगमोहन मीणा, सानु शर्मा, भरतराज मीणा एवं मस्तराम मीणा सहित अन्य रक्तवीरों ने रक्तदान किया।
*युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील*
सीताराम मीणा एवं रामलक्ष्मण मीणा ने स्वस्थ युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और रक्त बैंकों में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
*बूंदी ब्लड बैंक टीम ने किया रक्त संग्रह*
सामान्य चिकित्सालय बूंदी ब्लड बैंक की टीम में डॉ. राजेश कुमार भरतिया, एसएलटी प्रवीण गौतम, एलटी चेतराम गोचर, कैलाश चंद वर्मा नर्सिंग ऑफिसर, हेल्पर जगदीश श्रृंगी एवं वाहन चालक कन्हैया लाल मीणा ने शिविर में रक्त संग्रहण में सहयोग किया।