जीत्या माफी में 75 युवाओं ने किया रक्तदान 163 ने कराया निःशुल्क नेत्र परीक्षण

26 के होंगे मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन

(रमेश चंद्र डाड)
आकोला|स्मार्ट हलचल|समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी जीत्या माफी (रेणवास) एवं सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जीत्यामाफी में राष्ट्रनायकों को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 75 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया । शिविर में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजन में युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
इसी अवसर पर गोमाबाई नेत्रालय, नीमच एवं जिला अंधता निवारण सोसायटी, भीलवाड़ा तथा सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन, भीलवाड़ा के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर भी आयोजित किया गया।
नेत्र शिविर में 163 मरीजों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई तथा 26 जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यर्पण हेतु चयनित किया गया जिनका निशुल्क ऑपरेशन दिनांक 31 अगस्त को किया जाएगा ।
गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि शिविर में प्रकाश शर्मा ने 23 वी बार , भैरू नोरिया ने 21वी बार , उदय लाल जाट ने 13वी बार , संजय पांडिया, शिव पालड़िया , शांतिलाल सालवी , राजू पहाड़िया , योगेश शर्मा , पप्पू जाट , भैरू प्रजापत , बबलू खटीक, आदि ने रक्तदान किया ।
शिविर में अनिल जाट ने दुर्लभ रक्त समूह का दान किया ।।
मुरलिया , आमा सुठेपा से लोगो का विशेष सहयोग रहा
शिविर में , उदय लाल धीनावत , रोहित शर्मा ,भेरु शंकर शर्मा , प्रकाश शर्मा , भैरू नोरिया , रामप्रसाद , नंदलाल , शिव व्यास , का सहयोग रहा ।।
शिविर में सभी चयनित मरीजों को निशुल्क दवाई एवं चश्मे भी वितरित किए गए ।
सभी रक्तदाताओं का सम्मान पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया एवं आभार व्यक्त किया गया ।