रक्तदान महादान” का संदेश, महावीर जयंती पर 250 यूनिट रक्त संग्रह

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का भव्य रक्तदान शिविर, युवाओं-महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी

कोटा।स्मार्ट हलचल|महावीर जयंती के पावन अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, कोटा मेन द्वारा दशहरा ग्राउंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत इस शिविर में 250 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
इस अवसर पर ग्रुप के सेक्रेटरी अनुराग सेठी एवं कोषाध्यक्ष राकेश पाटोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप पिछले 23 वर्षों से निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। शिविर के पुण्यार्जक अशोक पाटनी रहे।
कार्यक्रम में फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिमेष जैन, कैबिनेट मंत्री हीरालाल नागर ने रक्तदाताओं को हौसला बढाया। इस अवसर पर कोटा भाजपा अध्यक्ष राकेश मडिया भी उपस्थिति रहे।
ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष दीपक रांवका एवं अजय कंजोलिया ने सभी रक्तदाताओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, सक्रिय सदस्य राजकुमार बाकलीवाल और विपिन जैन ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।शिविर में विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।