बानसूर।स्मार्ट हलचल|पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन पर कस्बें के बागड़ी प्लाजा में यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश बागड़ी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 420 सें अधिक युवाओं ने रक्तदान किया है। राजेश बागड़ी ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। इससे आपातकालीन स्थिति में किसी को रक्त की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौके पर पहुंचे युवाओं ने समाज में जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर अजय सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ,प्रधान सुमन सुभाष यादव ,हंसराज योगी जिला सचिव कांग्रेस, सतपाल चौधरी सरपंच, जगराम रावत पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ,रजनीश पुरोहित ,विकास जोशी ,अशोक बागड़ी, राजेंद्र चनेजा,दुलीचंद सोलंकी, मनोज यादव पार्षद ,रणवीर डाई रामस्वरूप मुक्कड़, रामकिशन रावत करण सरपंच बबेड़ी लक्ष्मण छावडी यादराम सोलंकी ,रमेश यादव, जलेसिंह यादव सरपंच ,महेंद्र पहलवान, योगेश यादव, महेंद्र ढाकला सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।