Homeराज्यउत्तर प्रदेशबीएलओ द्वारा घर घर जाकर किया जाएगा सत्यापन का कार्य-जिला निर्वाचन अधिकारी

बीएलओ द्वारा घर घर जाकर किया जाएगा सत्यापन का कार्य-जिला निर्वाचन अधिकारी

सहारनपुर। स्मार्ट हलचल|जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम मनीष बंसल ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम निम्न प्रकार है। उसके अनुसार, गणना अवधि आज 4 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर 2025 तक है। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 9 दिसंबर को होगा जबकि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक रहेगी। इसके बाद नोटिस चरण में नोटिस जारी करना, सुनवाई और सत्यापन के साथ, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निस्तारण 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा।

निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन सात फरवरी 2026 को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि से बीएलओ द्वारा घर घर जाकर सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES